हिमाचल में पंचायत चुनाव 2026 का बिगुल
Himachal Pradesh में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर गांव-गांव में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। इस बार चुनाव केवल प्रधान, बीडीसी और जिला परिषद सीटों तक सीमित नहीं है बल्कि सोशल मीडिया, वायरल वीडियो और स्थानीय मुद्दों ने भी चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है।
राज्य चुनाव आयोग के अनुसार पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित होंगे — 26 मई, 28 मई और 30 मई 2026। पूरे राज्य में लगभग 3,754 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा ।
पंचायत चुनाव 2026 का पूरा शेड्यूल
कार्यक्रम तारीख चुनाव अधिसूचना जारी 29 अप्रैल 2026 नामांकन प्रक्रिया 7, 8 और 11 मई नामांकन जांच 12 मई नाम वापसी 14-15 मई चुनाव चिन्ह आवंटन 15 मई मतदान 26, 28 और 30 मई मतगणना 31 मई
इस बार चुनाव क्यों है खास?
सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा हथियार
इस बार पंचायत चुनाव में Facebook, Instagram और WhatsApp सबसे बड़े प्रचार माध्यम बन चुके हैं। गांवों में उम्मीदवार अब केवल जनसभाओं पर निर्भर नहीं हैं बल्कि रील्स, वीडियो और लाइव प्रचार के जरिए युवाओं को जोड़ रहे हैं। Social media पर उमीदवार अपना ध्यान केंदर कर बेठे है गांव मे न जा कर ऑनलाइन ही अपना प्रचार करने मे लगे है।
कई गांवों में “विकास बनाम वादे” का मुद्दा ट्रेंड कर रहा है। युवा बेरोजगारी, सड़क, पानी और इंटरनेट जैसी समस्याओं को लेकर खुलकर social media पर comment करके सवाल उठा रहे हैं।
1. नामांकन के दौरान भारी भीड़ के वीडियो वायरल
बहुत सी जगह पर नामांकन भरने पहुंचे उम्मीदवारों के साथ समर्थकों की भीड़ देखने को मिली। सोशल मीडिया पर इन रैलियों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है ।
2. महिलाओं की बढ़ती भागीदारी
इस बार पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी रिकॉर्ड स्तर पर देखी जा रही है। कई पंचायतों में महिला उम्मीदवारों के समर्थन में गांवों में अलग माहौल दिखाई दे रहा है।
3. बिना मुकाबले जीतने वाले उम्मीदवार चर्चा में
कई पंचायतों में उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। इससे कुछ जगह खुशी का माहौल है, तो कुछ जगह विरोध भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस तेज है कि क्या यह “एकता” है या “राजनीतिक दबाव”।
4. वोटर लिस्ट और आरक्षण विवाद
कुछ क्षेत्रों में आरक्षण सूची और वोटर लिस्ट को लेकर लोगों ने सवाल उठाए। कई गांवों में स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने आपत्तियां दर्ज करवाईं।
युवाओं की राजनीति में एंट्री
इस बार पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में युवा उम्मीदवार मैदान में हैं। कई उम्मीदवार 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हैं और डिजिटल पंचायत, library, opne gym तथा “स्मार्ट गांव” जैसे मुद्दों के साथ प्रचार कर रहे हैं।
क्या कहते हैं राजनीतिक जानकार?
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार पंचायत चुनाव 2026 आने वाले विधानसभा चुनावों का “सेमीफाइनल” माना जा रहा है। ग्रामीण जनता का मूड आगामी बड़ी राजनीति की दिशा तय कर सकता है। क्यूंकि पंचायत चुनाव मे इस बार राजनीतिक पार्टयों से बहुत से उमीदवार निकल कर आये है जो प्रधान, BDC, और जिला परिसद पद के लिए अपना पंचनामा दाखिल कर दिए है है । पंचायत चुनाव का परिणाम आनेवाले विधान सभा के मूड को भि दर्शायेगा।
हिमाचल प्रदेश पंचायत चुनाव 2026 केवल स्थानीय चुनाव नहीं रह गए हैं। सोशल मीडिया, वायरल मुद्दे, युवाओं की भागीदारी और गांवों के विकास के सवालों ने इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और भी गर्म होने की संभावना है।
हमारे social media पर आपको आपने वाले चुनाव की झलक देखने को मिलती रहेगी तो follow जरुर करे।
0 टिप्पणियाँ