मंडी (गोहर) –
मंडी जिले के उपमंडल गोहर के अंतर्गत आने वाले धंग्यारा गलु के पास सोमवार 03-11-2025 की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रवि कुमार (20) पुत्र मुरारी लाल, निवासी मठयाना (देवीदड़) के रूप में हुई है। वह अपने रोजमर्रा के कार्य से सुंदरनगर जा रहा था। तभी सामने से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई। घायल अवस्था में वह मौके पर ही जान गंवा बैठा, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।बताया गया है कि 20 वर्षीय रवि कुमार बाइक पर सुंदरनगर जा रहा था। जैसे ही वह धंग्यारा गलु के पास पहुंचा, सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि रवि बाइक समेत कार के नीचे चले गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
साथ सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसे प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है।
घटना के तुरंत बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक रवि कुमार इकलौते बेटे थे और उनका जाना परिवार के लिए बड़ी त्रासदी है। स्थानीय लोगे प्रशासन से आग्रह कर रहे हैं कि इस मार्ग पर सुरक्षा इंतज़ाम बढ़ाए जाएँ — विशेष रूप से गति नियंत्रण, चेतावनी संकेत और संभव हो तो स्पीड बम्प जैसी व्यवस्था जल्दी की जाए।
पुलिस कार्रवाई एवं आगे की जांच
घटना की सुचना मिलते ही पुलिस भी हादसे से स्थाथान पर पहुंची और जांच शुरु कर दी। थाना प्रभारी देवराज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया है और वाहन चालक तथा अन्य चश्मदीदों से पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा।
यह हादसा फिर से यह दर्शाता है कि ग्रामीण एवं पहाड़ी मार्गों पर वाहन गति नियंत्रण एवं सही संकेतों की कमी कितनी जानलेवा साबित हो सकती है। इस घटना से यह साफ है कि दुर्घटना से पहले ही उपाय करना ज़रूरी है — तभी भविष्य में ऐसी त्रासदियाँ रोकी जा सकती हैं।
0 टिप्पणियाँ